EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मेरे से कुछ नहीं हो सकता भैया जी, पेपर खराब हो गया', नोट लिख फंदे से लटकी नीट परीक्षा देकर लौटी छात्रा
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    23 Jun 2026 16:10 PM



 

 महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौपरिया टोला कंचनपुर में सोमवार को नीट परीक्षा देकर लौटी एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से मिले नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र पर लिखा है, मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भैया जी...। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, चंचल भारती सोमवार को गोरखपुर में आयोजित नीट परीक्षा देकर घर लौटी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब एक बजे खाना खाने के बाद चंचल परीक्षा के प्रश्न पत्र में अपने उत्तरों का मिलान कर रही थी। इसी दौरान उसने परिजनों से कहा कि उसका पेपर खराब हो गया है।
 परिवार के सदस्यों ने उसे समझाते हुए कहा कि अभी परिणाम आना बाकी है, इसलिए निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद घर के अन्य सदस्य खेत में काम करने चले गए। कुछ समय बाद परिवार का एक सदस्य घर के अंदर बोरा लेने पहुंचा तो कमरे का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।
चंचल कमरे में पंखे से लटकती हुई मिली। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।
 मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भैया जी'
कमरे से मिले नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र पर चंचल की हैंडराइटिंग में लिखा है, मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भैया जी। पुलिस इस संदेश को भी जांच का हिस्सा मानकर मामले की पड़ताल कर रही है।
 माता-पिता की सबसे छोटी संतान थी चंचल
चंचल के पिता अमरजीत भारती खेती-बाड़ी और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उसकी माता का नाम गीता देवी है। परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। सबसे बड़ी बहन रिंकला भारती की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई अभिनव देवरिया में डॉक्टर है जबकि दूसरा भाई रवि प्रताप एक निजी पैथोलॉजी में कार्यरत है। चंचल माता-पिता की सबसे छोटी संतान थी।
 सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसके कमरे से प्रश्नपत्र पर एक संदेश लिखा मिला है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना