EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आश्वासन के बाद स्थगित हुआ शौचालय केयरटेकर महिलाओं का धरना, मांगें पूरी न होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी
Link
  • 151082090 - SHIV OM 54 65
    23 Jun 2026 13:02 PM



  • अधिकारियों के आश्वासन पर केयरटेकर महिलाओं का धरना फिलहाल स्थगित
  • बकाया मानदेय भुगतान को लेकर आंदोलन रुका, प्रशासन ने दिया समाधान का भरोसा
  • बिसौली तहसील में चल रहा धरना समाप्त, मांगें पूरी न होने पर फिर होगा प्रदर्शन
  • अंबेडकर जस्टिस पार्टी ने चेताया, वादाखिलाफी हुई तो दोबारा होगा आंदोलन

फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी 

बदायूं/ बिसौली /इस्लामनगर /असफपुर।

समुदायिक शौचालयों में कार्यरत केयरटेकर महिलाओं के बकाया मानदेय भुगतान एवं अन्य मांगों को लेकर तहसील परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन अधिकारियों के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। धरने पर बैठी महिलाओं ने बताया कि लंबे समय से उनका मानदेय बकाया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।धरना स्थल पर रात्रि के समय पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं एवं आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अंबेडकर जस्टिस पार्टी के पदाधिकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान एवं मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना अस्थायी रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

अंबेडकर जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि संगठन प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर भरोसा करते हुए फिलहाल धरना स्थगित कर रहे है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय में केयरटेकर महिलाओं का बकाया मानदेय भुगतान एवं अन्य मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन पुनः धरना-प्रदर्शन शुरू करने के लिए मजबूर होगा।

उन्होंने कहा कि शौचालय केयरटेकर महिलाएं लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं और उनके अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगा।

धरना समाप्त होने के बाद महिलाओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करेगा और उन्हें उनका बकाया मानदेय प्राप्त होगा। फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासन द्वारा किए जाने वाले आगामी कदमों पर टिकी हुई हैं। देखे बदायूं से शिव ओम की रिपोट  151082090 



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना