EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप में मासूम की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 54 65
    23 Jun 2026 12:32 PM



जलालपुर थाना क्षेत्र के छतरीपुर गांव में पांच वर्षीय मासूम की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज बुखार आने पर परिजन बच्चे को सोमवार रात करीब 11 बजे पराऊगंज बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि क्लिनिक में बच्चे को इंजेक्शन लगते ही उसकी हालत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक ने परिजनों को उसे कहीं और ले जाने की सलाह दी। परिजन बच्चे को लेकर जौनपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई।

मौत से नाराज परिजन और ग्रामीण शव लेकर पराऊगंज पहुंचे और चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान जलालपुर थाना गद्दी-केराकत मार्ग करीब 15 मिनट तक जाम रहा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना