EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सांसद प्रमोद तिवारी हुए अस्वस्थ, मुख्यमंत्री ने लिया हालचाल
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    22 Jun 2026 19:53 PM



फोटो: सांसद प्रमोद तिवारी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज,प्रतापगढ़। वरिष्ठ सांसद एंव राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के स्वास्थ्य केा लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह विधायक आराधना मिश्रा मोना से फोनिक वार्ता कर हालचाल लिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वायरल बुखार से अस्वस्थ्य चल रहे सांसद प्रमोद तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की फोन पर कामना भी की। सीएम योगी ने सांसद प्रमोद तिवारी के उत्तर प्रदेश की स्वस्थ्य राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान की चर्चा करते हुए विधायक मोना से उनके स्वास्थ्य लाभ को लेकर प्रदेश के लोगो की ओर से मंगल कामना प्रकट की है। सांसद प्रमोद तिवारी का इधर चार दिनों से बुखार के संक्रमण के चलते नई दिल्ली के साकेत स्थिति मैक्स हास्पिटल में चिकित्सा विशेषज्ञों की एक विशेष टीम की देख रेख में इलाज चल रहा है। उनकी देख रेख के लिए इस समय वहां उनकी सुपुत्री एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा छोटी सुपुत्री डॉ0 विजय श्री सोना लगातार मौजूद है। मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा भी सांसद प्रमोद तिवारी के स्वास्थ्य लाभ को लेकर उनकी विधायक पुत्री आराधना मिश्रा मोना से लगातार फोन पर सम्पर्क भी जारी है। सांसद प्रमोद तिवारी के इलाज को लेकर जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया कि चिकित्सकों की टीम ने सप्ताह भर में सांसद प्रमोद तिवारी के पूर्ण स्वस्थ्य होने की सम्भावना व्यक्त की है। इधर यहां प्रशंसकों व कार्यकर्ताओं को जानकारी मिलने पर रविवार को जगह जगह प्रार्थना सभाओं तथा दुआओं के जरिये राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना देखी गयी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना