EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में मोहर्रम की छठवीं पर निकला चांदी के बड़े अलम और विशाल ताजिया का जुलूस, उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 45 54
    22 Jun 2026 19:47 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। मोहर्रम की छठवीं तारीख पर मंगलवार को मोहर्रम कमेटी अंजुमन रजा-ए-हुसैन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में हजरत इमाम हुसैन की याद में चांदी के बड़े अलम, मजार शरीफ की चादर और शहर के सबसे बड़े ताजिया के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष आविद रजा के अजीतनगर स्थित आवास से पारंपरिक शानो-शौकत, अकीदत और एहतराम के साथ प्रारंभ हुआ। जुलूस अपने पारंपरिक मार्ग अजीतनगर, कपूर चौराहा, चौक घंटाघर, बजाजा रोड, श्रीराम चौराहा, पंजाबी मार्केट, तहसील गेट, मकंदूगंज, राम प्रताप चौराहा, कर्बला शरीफ रंजीतपुर, चिलबिला और नवाबगंज होते हुए पुनः अजीतनगर पहुंचा, जहां मजलिस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष आविद रजा ने कर्बला की ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र करते हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 जानिसार साथियों की कुर्बानी को याद किया। उन्होंने हजरत अली अकबर की शहादत का मार्मिक बयान प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर पूरा माहौल गमगीन हो गया। जुलूस में शामिल चांदी के बड़े अलम पर हजरत इमाम हुसैन की मजार शरीफ की चादर सजाई गई थी, जिस पर अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर मन्नतें मांगीं। वहीं शहर का सबसे बड़ा ताजिया भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिस पर श्रद्धालुओं ने फूल अर्पित कर अपनी अकीदत पेश की। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर लंगर और सबील की व्यवस्था की गई। चिलबिला अखाड़ा और सदर बाजार अखाड़ा के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। जुलूस का संचालन अंजुमन रजा-ए-हुसैन चैरिटेबल ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी गुलाम रजा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे मार्ग पर सुरक्षा और व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना