EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लिफ्ट सुरक्षा पर GDA सख्त: गुलमोहर एन्क्लेव RWA को जांच और कार्रवाई के निर्देश
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    22 Jun 2026 19:46 PM



 गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी की लिफ्टों की सुरक्षा को लेकर निवासी गौरव बंसल द्वारा उठाई गई शिकायत पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने गंभीर रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने सोसायटी की RWA को सभी लिफ्टों की सुरक्षा जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

GDA द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सोसायटी के विभिन्न टावरों में संचालित लिफ्टें जनसुरक्षा से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण सुविधा हैं। यदि उनका संचालन सुरक्षित रूप से नहीं होता है तो किसी भी समय दुर्घटना और जनहानि की आशंका बनी रहती है। इसलिए सभी लिफ्टों की AMC, तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा मानकों की जांच सुनिश्चित की जाए।

प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी एक आवंटी द्वारा अनुरक्षण व्यय जमा न करने के कारण अन्य निवासियों की सुविधा और सुरक्षा प्रभावित नहीं की जा सकती। पत्र में RWA को निर्देशित किया गया है कि जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं और उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्राधिकरण को उपलब्ध कराई जाए।

गौरव बंसल का कहना है कि उन्होंने लंबे समय से सोसायटी की पुरानी और जर्जर लिफ्टों को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं विभिन्न विभागों के समक्ष उठाई थीं। GDA के इस पत्र को लिफ्ट सुरक्षा के मुद्दे पर महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

सोसायटी निवासियों का मानना है कि प्राधिकरण के इस हस्तक्षेप के बाद लिफ्टों की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और भविष्य में किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सकेगा।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना