भीषण गर्मी में बेजुबान पशु पक्षियों के लिए भी पानी दाने की व्यवस्था कर काल कौलित होने से बचाए :- रोशनलाल उमरवैश्य
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। गर्मी के दिनों में एलायंस क्लब इंटरनेशनल प्रतापगढ़ के अंतरराष्ट्रीय निदेशक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अभियान चलाया जा रहा है व चौराहे, खुलें स्थानों पर जल पात्र रख रहे हैं। जिससे पशु पक्षियों को गलातर करने के लिए भटकना ना पड़े। इसके अलावा मिट्टी के घड़े व मिट्टी के जल पात्र व फाइबर से बने बड़े-बड़े पात्र जो पेड़ों में घर के दरवाजों पर टांगने के लिए जनमानस में वितरित किए जा रहे हैं। आज के अभियान में चिलबिला, सदर बाजार, चौक, श्री राम चौराहा, भगवा चुंगी आदि जगहों पर जल पात्र वितरित किए गए। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने जनमानस से अनुरोध किया है कि इस भीषण गर्मी में बेजुबान पशु पक्षियों के लिए जगह-जगह पानी और दाने रखकर इन्हें कालकौलीत होने से बचाने की कृपा करें। यह अभियान पूरे गर्मी भर जनमानस के सहयोग से चलता रहेगा इस अभियान से जुड़कर बेजुबान पशु पक्षियों के लिए जीवन दाता बनकर पूण्य के भागीदार बने। इस अभियान में सुरेश अग्रवाल, शनि महाराज, मोहम्मद अनवर, संजय कनौजिया, अमरनाथ यादव, विनय कुमार श्रीवास्तव, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, आदर्श कुमार, विवेक यादव, रेखा उमरवैश्य, पूनम गुप्ता, अर्चना खंडेलवाल आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
