EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बाईपास के लिए अधिगृहीत भूमि का मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 45 54
    22 Jun 2026 19:39 PM



बेलहा में मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते किसान

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। बाईपास के लिए अधिगृहीत भूमि के मुआवजा से वंचित किसानो में सोमवार को प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आक्रोश पनप उठा। लालगंज तहसील के बेलहा गांव मे नाराज किसानो ने सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया। वही एसडीएम लालगंज शैलेन्द्र वर्मा का कहना है कि प्रभावित किसानो के प्रार्थना पत्रो की पड़ताल कर मुआवजे के बाबत शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी। लालगंज के बेलहा गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को लेकर बाईपास के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसको लेकर बेलहा गांव के किसानों की लगभग छः बीघे किसानो की जमीन बाईपास के लिए अधिगृहीत हुई है। नाराज किसानों का कहना है कि अधिग्रहण को लेकर पहले उन्हें कोई नोटिस नही दी गयी। वही किसानो का दर्द यह है कि उनकी जमीन का अधिग्रहण करने पर कोई मुआवजा भी अभी तक नही दिया गया है। इस मामले को लेकर किसानों ने डीएम के समाधान दिवस मे भी शिकायत दर्ज करवायी थी। किसानो का कहना है कि अधिगृहीत जमीन मे उनके हिस्से और कब्जे का उल्लेख सरकारी अभिलेखों एवं प्रकाशित गजट में भी प्रदर्शित है। इसके बावजूद अधिग्रहण प्रक्रिया को एकतरफा किये जाने को लेकर किसानो मे नाराजगी पनप उठी है। विरोध प्रदर्शन के दौरान गांव के रामदीन यादव व खजुरी निवासी टकैन, भानुमती, सुभाष यादव आदि का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद भी मुआवजा नही दिया जा रहा है। वही किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव वीरेन्द्र सिंह ने चेताया है कि प्रभावित किसानो को मुआवजा का भुगतान किये बगैर निर्माण कार्य को लेकर उनका संगठन अनवरत धरना प्रदर्शन शुरू करेगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना