EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बिहार पीसीएस परीक्षा में लालगंज के मेधावी ने सफलता का लहराया परचम, खुशी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 54
    22 Jun 2026 19:38 PM



सफलता पर मेधावी को सम्मानित करते परिजन व शुभेच्छु

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। बिहार पीसीएस परीक्षा परिणाम मे लालगंज के मेधावी ने सफलता का परचम लहराया है। जानकारी होने पर सोमवार को परिजनो मे खुशी छा गयी। नगर मे स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के समीप रहने वाले सुधीर कुमार मिश्र के पुत्र इं0 अभिनव मिश्र ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में डीएसपी पद पर सफलता ली है। सफलता पर परिजनो तथा शुभेच्छुओं ने अभिनव के घर पहुंचकर मुंह मीठा कराते हुए माल्यार्पण कर सम्मान किया। अभिनव के पिता सुधीर कुमार मिश्र प्राथमिक विद्यालय सगरा सुन्दरपुर द्वितीय में प्रधानाध्यापक हैं। मां कविता गृहणी हैं। वहीं अभिनव के पैतृक गांव लक्ष्मणपुर ब्लाक के चन्दापुर में भी सफलता को लेकर ग्रामीणों मे खुशी का माहौल देखा गया। इस मौके पर अजीत शुक्ला, अभिषेक पाण्डेय, सोमनाथ मिश्र, सुधाकर शुक्ल, पंकज मिश्र, अंजनी कुमार मिश्रा, चंद्रप्रकाश मिश्र, सूर्यप्रकाश मिश्र, अभिषेक सिंह, मनोज तिवारी आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना