EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

टैक्स बकायेदारों के लिए कोई एकमुश्त समाधान योजना नहीं, वायरल टैक्स माफी की खबर झूठी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    22 Jun 2026 19:34 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ए०के० शुक्ला ने बताया है कि कतिपय वाहन स्वामियों द्वारा इस आशय की मौखिक सूचना दी गयी है कि सोशल मीडिया तथा व्हाट्सएप जैसे संचार माध्यमों पर एक कथित प्रेसनोट वायरल किया जा रहा है जिसमें यह बताया गया है कि परिवहन विभाग के टैक्स बकायेदारों के सम्बन्ध में सरकार एक मुश्त समाधान योजना ला रही है जिसमें बकाया वाहन के टैक्स जमा करते समय पेनाल्टी पर शत-प्रतिशत छूट दी जा जाएगी एवं उसके मूल टैक्स में भी 35 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रेसनोट में उल्लिखित सूचना आधारहीन है एवं इस प्रकार की कोई भी योजना अथवा नीति परिवहन विभाग अथवा उ०प्र० राज्य सरकार के सम्मुख विचाराधीन नही है। उन्होने वाहन स्वामियों से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप जैसे अन्य डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से फैल रही इस अफवाह एवं तथ्यहीन प्रचार के झांसें में न आये एवं अपने वाहनों के विरूद्ध बकाया कर को समय से जमा करें। समय से बकाया कर न जमा करने की दशा में उनके विरूद्ध उ०प्र० मोटरयान कराधान अधिनियम-1998 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की सम्भावना रहेगी। भविष्य में यदि कोई योजना उ०प्र० सरकार / शासन द्वारा लायी जाती है तो इसका व्यापक प्रचार-प्रसार दैनिक समाचार पत्रों व अन्य इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से किया जाएगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना