EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बयाना में निकली भव्य परशुराम शोभायात्रा, परशुराम अखाड़ा के पट्टेबाज रहे आकर्षण का केंद्र
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 1
    22 Jun 2026 18:19 PM



बयाना- भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को बयाना कस्बे में ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बस स्टैंड स्थित परशुराम धर्मशाला से हुआ। समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प, माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए युवाओं और सरकारी सेवा में चयनित प्रतिभाओं को भी सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की उन्नति का मूल आधार बताते हुए युवाओं से लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए युवा शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा की राह पर चलने का संकल्प धारण करें।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पंडित रामकिशन रहे। उनके साथ पूर्व प्रधान सालिगराम, जगदीश उर्फ जग्गा, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजाराम उपाध्याय, अन्य स्थानों से आए हुए अतिथिगणों सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतिभा सम्मान के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा परशुराम धर्मशाला से बजरिया, सुभाष चौक, पुरानी मंडी, छोटा बाजार, गांधी चौक सहित मुख्य मार्गों से होते हुए वापस धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने "जय भगवान परशुराम" के जयकारे लगाए। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण भिन्न-भिन्न झांकियां एवं परशुराम अखाड़ा भुसावर की पट्टेबाजी रही। इस दौरान बमुश्किल 9 वर्षीय कान्हा की अद्भुत एवं शानदार पट्टेबाजी देखकर लोगों के आश्चर्य का ठिकाना ही नहीं रहा। कार्यक्रम समाप्ति पर धर्मशाला परिसर में विशाल सामूहिक भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा कार्यक्रम सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक बना। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एसएचओ सहित भारी जाब्ता तैनात रहा।



Subscriber

188778

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना