EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रात 10 बजे घर से निकला युवक, सुबह पेड़ से लटकता मिला शव-मोटरसाइकिल से हुई पहचान
  • 151188511 - FULMATI 56 65
    22 Jun 2026 14:47 PM



 

मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर के आधार पर युवक की पहचान जंगल कौड़िया के फुलवरिया गांव निवासी रामनारायण सिंह, 23 वर्ष के रूप में की गई।
 कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के राजपुर में सोमवार सुबह एक पेड़ से 23 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला। मृतक की पहचान पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत फुलवरिया निवासी रामनारायण सिंह के रूप में हुई। पेड़ के पास ही युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद हुए।

 

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह राजपुर में एक पेड़ से युवक का शव लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पेड़ के नीचे युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मिला।
मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर के आधार पर युवक की पहचान जंगल कौड़िया के फुलवरिया गांव निवासी रामनारायण सिंह, 23 वर्ष के रूप में की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। गांव वालों ने बताया कि रामनारायण बीती रात करीब 10 बजे घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने भी रातभर उसकी तलाश की। सुबह शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। कैंपियरगंज के सीओ अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना