EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोरखपुर आम महोत्सव: 1 घंटे में बिक गए 100 क्विंटल आम, मेंगो की शराब और बीयर ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान
  • 151188511 - FULMATI 23 43
    22 Jun 2026 14:35 PM



 

 इंटैक आम महोत्सव का आयोजन रविवार को गोरखपुर क्लब के सभागार में हुआ। इसमें विभिन्न प्रजातियों के आम को लोगों ने देखा और उसकी खरीदारी भी की। आकर्षण के केंद्र में आम से बनी शराब और बीयर रही हालांकि इसकी सिर्फ प्रदर्शनी लगाई गई थी।

 

स्टाल पर काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने इसके बार में जानकारी ली। महोत्सव में आम व उससे बने उत्पाद का स्टाल लगा था। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने आम प्रदर्शनी को देखा। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार आम की खरीदारी की। प्रदर्शनी में आम से बनी शराब ओर बीयर भी शामिल थी लेकिन बिक्री के लिए वह उपलब्ध नहीं थी।
इसके चलते वहां पर पहुंचे बहुत से शौकीनों को निराशा हाथ लगी। खरीदारी का आलम यह रहा कि एक घंटे के अंदर करीब 100 क्विंटल आम बिक गया।

इस कार्यक्रम में इंटैक गोरखपुर, गोरखपुर इंवायरमेंटल एक्शन ग्रुप, डाॅ. शिवशरणदास, महावीर प्रसाद कंडोई, अचिंत्य लाहिड़ी, सूर्य कुमार त्रिपाठी, मुमताज खान, सुधीर राय, नीरज अस्थाना, नुसरत अब्बासी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रो राजवंत राव, पुष्प दंत जैन आदि माैजूद रहे। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188765

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना