- गया के अलीपुर गांव का बेटा बना अग्निवीर, खुशी की लहर
- मजदूर के बेटे अखिलेश कुमार ने अग्निवीर में चयनित होकर बढ़ाया मान
- अलीपुर में ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ हुआ सम्मान समारोह
- देश सेवा का सपना हुआ साकार, अग्निवीर बने अखिलेश कुमार
- प्रमुख अशोक यादव ने गांववासियों संग मनाई चयन की खुशी
- झोपड़ी से निकलकर देश सेवा की राह पर बढ़ा अलीपुर का लाल
गया, बिहार। जिले के अलीपुर गांव में उस समय खुशी का माहौल छा गया, जब गांव के युवा अखिलेश कुमार का चयन अग्निवीर सैनिक के रूप में हुआ। गांव के लोगों ने इसे अलीपुर की बड़ी उपलब्धि बताते हुए पूरे उत्साह के साथ उनका सम्मान किया।
अखिलेश कुमार, सुदर्शन यादव और गीता देवी के बड़े पुत्र हैं। साधारण परिवार से आने वाले अखिलेश का सपना बचपन से ही देश की सेवा करना था। उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर अग्निवीर भर्ती में सफलता हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही क्षेत्र की प्रमुख ललिता देवी के पति प्रतिनिधि एवं समाजसेवी अशोक यादव ने गांववासियों को शुभ समाचार दिया। इसके बाद पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ अखिलेश को सम्मानपूर्वक विदा करने पहुंचे। लोगों ने मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी।
अखिलेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका लक्ष्य देश की रक्षा करना है और वह सेना में आगे बढ़ते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके माता-पिता, परिवार और गांव के लोगों के आशीर्वाद का परिणाम है।
कार्यक्रम के दौरान अखिलेश की चाची सुनीता देवी सहित परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया। अशोक यादव ने कहा कि गांव के युवाओं की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं और ऐसे अवसरों पर खुशी साझा करना उनका सौभाग्य है।
अलीपुर गांव के लोगों का मानना है कि अखिलेश कुमार की सफलता अन्य युवाओं को भी देश सेवा और मेहनत के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट
20260622093347951842708.mp4
