सड़क परियोजना को लेकर खुशी जताते ग्रामीण
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज,प्रतापगढ़ विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा सांसद प्रमोद तिवारी के प्रयास से स्वीकृत हुई करोड़ों की पक्की सड़क मिलने से ग्रामीणों में रविवार को खुशी देखी गयी। बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों के साथ विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने ग्रामीणों को बताया कि रेहुआ लालगंज, रांकी , मुस्तफाबाद, ननौती, परानीपुर, महमूदपुर सड़क का लोकनिर्माण विभाग द्वारा बीस करोड़ की लागत से चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण होगा। उन्होने बताया कि विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा सांसद प्रमोद तिवारी के प्रयास से सत्रह किलोमीटर लंम्बी सड़क के चौड़ीकरण से कई गांवों व पुरवों के लिए आवागमन सुगम होगा। इस मौके पर पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी, अशोकधर दुबे, राजू मिश्रा, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, धर्मेन्द्र सिंह, रोहित सिंह, सर्वेश मिश्रा, शिवकुमार साहू आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

