फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज,प्रतापगढ़। वरिष्ठ सांसद एंव राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के स्वास्थ्य केा लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह विधायक आराधना मिश्रा मोना से फोनिक वार्ता कर हालचाल लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वायरल बुखार से अस्वस्थ्य चल रहे सांसद प्रमोद तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की फोन पर कामना भी की। सीएम योगी ने सांसद प्रमोद तिवारी के उत्तर प्रदेश की स्वस्थ्य राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान की चर्चा करते हुए विधायक मोना से उनके स्वास्थ्य लाभ को लेकर प्रदेश के लोगो की ओर से मंगल कामना प्रकट की है। सांसद प्रमोद तिवारी का इधर चार दिनों से बुखार के संक्रमण के चलते नई दिल्ली के साकेत स्थिति मैक्स हास्पिटल में चिकित्सा विशेषज्ञों की एक विशेष टीम की देख रेख में इलाज चल रहा है। उनकी देख रेख के लिए इस समय वहां उनकी सुपुत्री एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा छोटी सुपुत्री डॉ0 विजय श्री सोना लगातार मौजूद है। मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा भी सांसद प्रमोद तिवारी के स्वास्थ्य लाभ को लेकर उनकी विधायक पुत्री आराधना मिश्रा मोना से लगातार फोन पर सम्पर्क भी जारी है। सांसद प्रमोद तिवारी के इलाज को लेकर जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया कि चिकित्सकों की टीम ने सप्ताह भर में सांसद प्रमोद तिवारी के पूर्ण स्वस्थ्य होने की सम्भावना व्यक्त की है। इधर यहां प्रशंसकों व कार्यकर्ताओं को जानकारी मिलने पर रविवार को जगह जगह प्रार्थना सभाओं तथा दुआओं के जरिये राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना देखी गयी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
