EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    21 Jun 2026 20:27 PM



योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर जनपद के विद्यालयों में गूंजा योग का संदेश, 250 से अधिक शिक्षकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" थीम के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राम मोहन मीणा (आईएएस) एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के निर्देशानुसार किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव में प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह के निर्देशन तथा अंकित पाण्डेय के संयोजन में योग शिविर आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज रानीगंज, अबुल कलाम इंटर कॉलेज प्रतापगढ़, महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज महादेवनगर, इंटर कॉलेज हथिगवां तथा इस्लामिया इंटर कॉलेज रामपुर बजहा सहित जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।  मुख्य कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक आर.पी. सरोज, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव के प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह, डीसी रंजन प्रताप सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 250 प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने योग की विभिन्न क्रियाओं में भाग लेते हुए नियमित योगाभ्यास करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाती है। नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की आधारशिला रखी जा सकती है। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ समाज एवं निरोगी भारत के संकल्प के साथ हुआ। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना