EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

योग दिवस पर कई सरकारी स्कूलों में लटके मिले ताले, आदेशों की अनदेखी पर उठे सवाल
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 54 65
    21 Jun 2026 20:21 PM



  1. योग दिवस पर पिछोर के कई सरकारी स्कूलों में लटके मिले ताले
  2. शासन के निर्देशों के बावजूद नहीं हुआ योग कार्यक्रम
  3. मॉडर्न स्कूल और छत्रसाल महाविद्यालय में हुआ सामूहिक योग
  4. सरकारी विद्यालयों की अनुपस्थिति से शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
  5. स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठाई मांग
  6. योग दिवस आयोजन में लापरवाही या सूचना का अभाव, जांच की मांग तेज

 

 

मध्य प्रदेश पिछोर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद पिछोर नगर के कई शासकीय विद्यालयों में योग कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। निरीक्षण के दौरान शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, क्रमांक-2, गर्ल्स स्कूल एवं जूनियर स्कूल सहित कई स्कूलों में ताले लटके मिले। विद्यालय परिसरों में न तो शिक्षक मौजूद थे और न ही छात्र दिखाई दिए।

वहीं दूसरी ओर मॉडर्न स्कूल और छत्रसाल महाविद्यालय में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक योग किया। कुछ शिक्षकों द्वारा जानकारी देर से मिलने की बात कही जा रही है, जबकि विभागीय स्तर पर सभी संस्थानों को एक साथ निर्देश जारी किए गए थे।
योग दिवस जैसे महत्वपूर्ण आयोजन पर सरकारी विद्यालयों की अनुपस्थिति ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शासन के आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी कागजी कार्रवाई तक सीमित रह जाएगा। देखे पिछोर से राजू जाटव की रिपोट 

20260621202012917611071.mp4

20260621202110118853617.mp4



Subscriber

188774

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना