EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वृन्दावन में एनसीसी ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 54
    21 Jun 2026 19:59 PM



वृन्दावन (मथुरा)। भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि वृन्दावन स्थित सामवेद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल में 11 यूपी बटालियन एनसीसी, मथुरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन अत्यंत उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-40) का औपचारिक समापन भी संपन्न हुआ।

प्रातःकालीन सत्र में 545 से अधिक कैडेटों ने एएनओ एवं पीआई स्टाफ के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। योगाचार्यों के निर्देशन में कैडेटों ने स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण हेतु योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। ब्रजभूमि के आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित योग सत्र ने सभी प्रतिभागियों में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

योग कार्यक्रम के बाद आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कैडेटों ने लोक नृत्य, देशभक्ति आधारित लघु नाटिकाओं और पारंपरिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भारतीय संस्कृति और आधुनिक सोच के समन्वय से सजी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

शिविर के दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया गया। साथ ही 100 से अधिक पुश-अप्स पूरे करने वाले कैडेटों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी सहभागी संस्थानों में सर्वाधिक अंक अर्जित कर सामवेद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल को सीएटीसी-40 की सर्वश्रेष्ठ संस्था घोषित किया गया।

सायंकालीन सत्र में कर्नल विक्रांत त्यागी (सेना पदक), कमांडिंग ऑफिसर ने कैडेटों को संबोधित करते हुए रणनीतिक सोच विकसित करने और चुनौतियों को अवसरों में बदलने का संदेश दिया। उनके प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ सीएटीसी-40 का औपचारिक समापन हुआ। इसके अतिरिक्त अलीगढ़ ग्रुप थल सेना प्रशिक्षण के अंतर्गत 59 कैडेटों को विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अजय कुमार, एडजुटेंट कैप्टन गोविंद, कैंप क्वार्टर मास्टर लेफ्टिनेंट राज कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी हुकुम सिंह, मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक, लेफ्टिनेंट अशोक कुमार, सूबेदार मेजर राजविंदर सिंह सहित समस्त जेसीओ एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना