EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विश्व फादर डे पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को किया गया सम्मानित दिए गए विभिन्न उपहार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 45 54
    21 Jun 2026 19:55 PM



फादर डे पर ही नहीं प्रतिदिन करें वृद्धजनों की सेवा:- रोशनलाल उमरवैश्य

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। फादर डे पर वृद्धाश्रम महुली में एलायंस क्लब इंटरनेशनल प्रतापगढ़ एवं वृद्धाश्रम परिवार द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी वृद्ध दादा को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया। क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि आज फादर डे पर सभी वृद्ध दादा को सम्मानित करने का सौभाग्य मिला। सभी से अनुरोध है कि हम सब फादर डे पर ही नहीं हर दिन अपने माता-पिता की सेवा करें और जिन लोगों ने अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम भेज रहे हैं कल उनके भी बेटे यही उनके साथ करेंगे तो शायद तब उनको इस कष्ट का पता चलेगा। वृद्धाश्रम परिवार तो ऐसी व्यवस्था कर दिया है कि सभी वृद्धजनों को अपने घर से भी ज्यादा खुशी दे रहे हैं।वोसभी अतिथियों का आभार ज्ञापन वृद्धाश्रम परिवार के प्रबंधक अंबिका प्रसाद जी ने करते हुए कहा कि आप सबका सहयोग ही वृद्धजनों का इतना उत्साह बढ़ाता है कि सब खुशी-खुशी अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इस अवसर पर अंशुमान सिंह, राजेश सिंह, विनय श्रीवास्तव, जय राम, शिवचरण, आशिक अली, धर्मेंद्र, अतुल, सुनील, आदर्श कुमार, अमित कुमार, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, राम बहादुर मौर्य, राम गरीब, रामसुख पांडे, राम श्रवण सिंह, रामचंद्र, संतलाल, लालता प्रसाद दुबे, रामकिशोर, जनार्दन दुबे, शिवमंगल मौर्य, श्याम सुंदर सिंह, महेश यादव, जनेश्वर करी, प्यारेलाल, रामदुलार, श्यामलाल, भीम प्रकाश, रामचंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना