दिनेशपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को दिनेशपुर स्थित खुदीराम बोस स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर योग किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, निरोग और तनावमुक्त जीवन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विधायक अरविंद पांडे ने उपस्थित लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्याका हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने कीप्रभावी पद्धति है। योग के माध्यम से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। कार्यक्रम में पूर्वभाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु सरकार, मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मंडल, मीना अधिकारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ किया गया।



