रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महावीर वाटिका जैन मंदिर के सामने स्थित महावीर योग साधना केंद्र के तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य पवन जिंदल एवं वीना अरोरा ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया और योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सभी को योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा तनावमुक्त जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर पवन जिंदल, यशपाल गुलाटी, राजेश ग्रोवर, सुभाष नारंग, राजकुमार नागपाल, मनोज नागपाल, वीना अरोड़ा, सुगंधी सिंह, किरण बांगा, प्रियंका, विनोद घई, अजय नारायण, अशोक चावला, एकता ग्रोवर, अंजलि नागपाल, अनु गुलाटी, अंजली नारंग, उमा जिंदल, आरती, गुरमीत कौर, ज्योति कालरा, ज्योति गर्ग, मंजू अरोड़ा, प्रीति बंसल, पुष्पा गर्ग, सविता अग्रवाल, वेदिका खुराना, वंदना गर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


