EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

55 साल से पट्टे की जमीन पर दबंगो का कब्जा
  • 151115231 - DILEEP KUMAR YADAV 54 76
    21 Jun 2026 15:03 PM



 

आवास स्वीकृत होने के बावजूद बेघर हैं मुसहर परिवार 


खुटहन (जौनपुर)। विकास खंड खुटहन क्षेत्र के बड़नपुर गांव में अनुसूचित जनजाति मुसहर समुदाय के परिवारों को वर्ष 1972 में कृषि एवं आवासीय उपयोग के लिए पट्टे की जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन 55 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें भूमि पर वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका है। इससे पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार आवंटित भूमि का नाम खतौनी में दर्ज है, लेकिन दबंगों के कब्जे के चलते लाभार्थी अपनी जमीन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। स्थिति यह है कि मुसहर बिरादरी की मनीता पत्नी अजय और पूनम पत्नी तुलसु के नाम मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हो चुका है, लेकिन जमीन पर कब्जा न होने के कारण वे आज तक अपना घर नहीं बनवा सकी हैं। दोनों परिवार आज भी अस्थायी और असुरक्षित आवासों में रहने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से तहसील, ब्लॉक और राजस्व विभाग के अधिकारियों के यहां गुहार लगाई जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। उनका आरोप है कि कई बार शिकायतों और प्रार्थना पत्रों के बावजूद कब्जा दिलाने की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रही।
मामला सामाजिक न्याय और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से भी जुड़ा हुआ है। जब लाभार्थियों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं और आवास भी स्वीकृत हो चुका है, तब उन्हें भूमि पर कब्जा न मिलना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों से तत्काल मौके की जांच कराकर पट्टाधारकों को कब्जा दिलाने की मांग की है, ताकि वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मुसहर परिवार अपने आवास का सपना साकार कर सकें। रिपोट - दिलीप कुमार यादव  151115231



Subscriber

188772

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना