EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रानीगंज में उमड़ा जनसैलाब, धीरज ओझा के साथ सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 66
    21 Jun 2026 09:27 AM



फ़ोटो भी जोड़ दीजिएगा साथ में 

भारत की प्राचीन विरासत योग से जुड़ रहा विश्व, रानीगंज में धीरज ओझा ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन को संतुलित और सफल बनाने की संपूर्ण कला है : धीरज ओझा

योग अपनाने से ही बनेगा निरोग और सशक्त समाज, धीरज ओझा ने लोगों को दिलाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

यूपी प्रतापगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के बभनमई स्थित कार्यालय परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। योग शिविर में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कर योग के महत्व को समझा। कार्यक्रम के दौरान धीरज ओझा ने कहा कि योग भारत की हजारों वर्ष पुरानी सांस्कृतिक विरासत है, जिसने आज पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव, अवसाद और विभिन्न बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग एक प्रभावी समाधान बनकर उभरा है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत तथा सामाजिक रूप से सक्रिय बनाता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज एक वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा आज पूरी दुनिया को स्वस्थ रहने का मार्ग दिखा रही है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260621091700069580711.mp4

20260621091741735122441.mp4



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना