EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हत्या के मामलें में वाँछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
Link
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 54 65
    21 Jun 2026 05:04 AM



  1. बभनी चौराहे हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार
  2. धारदार हथियार से युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
  3. संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वांछित दबोचे गए
  4. SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा
  5. बखिरा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से की गिरफ्तारी
  6. आनंद हत्याकांड में धारा 3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी

 

संतकबीरनगर। थाना बखिरा पुलिस ने बभनी चौराहे पर युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस के अनुसार 19 जून 2026 को इन्द्रेश पुत्र जतन निवासी कोलकी चमरसन थाना बखिरा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र आनंद (30 वर्ष) की बभनी चौराहे पर जातिसूचक गालियां देते हुए धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर थाना बखिरा में मुकदमा संख्या 245/2026 के तहत धारा 103(1), 352, 351(3) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, जिलाधिकारी संतकबीरनगर तथा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया था।

जांच और साक्ष्यों के आधार पर थाना बखिरा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित नासिर पुत्र इन्द्रीश निवासी कुसम्हामाफी, निरहू उर्फ साकिर अली पुत्र तौआब अली निवासी कुसम्हामाफी तथा जैगम उर्फ अजमल हुसैन पुत्र शब्बीर निवासी जीवधरा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल रमेश मिश्रा, कांस्टेबल संजीव यादव, कांस्टेबल रूपान्जय सिंह तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह शामिल रहीं।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। देखे संतकबीरनगर से राज कुमार वर्मा की रिपोट 

 

20260621050156685705232.mp4



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना