EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: पिपरा के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक की मौत
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    20 Jun 2026 19:59 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी पिछोर। थाना क्षेत्र के ग्राम पिपारा के समीप शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और शादी समारोह की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार ग्राम बमना निवासी विनोद लोधी (32 वर्ष) अपने परिवार को ग्राम बडोरा स्थित ससुराल में आयोजित शादी समारोह में छोड़कर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम पिपारा के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला चिकित्सालय शिवपुरी रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि शिवपुरी ले जाते समय रास्ते में ही विनोद लोधी ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल युवक का उपचार जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, बच्चों और परिजनों को छोड़ गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दोनों वाहनों की तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
ग्रामीणों ने लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने तथा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। रिपोर्टर राजू जाटव पिछोर 

मृतक विनोद लोधी 



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना