EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नारायणपुर में जन जागरूकता एवं कल्याण शिविर आयोजित
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 54
    20 Jun 2026 19:57 PM



समाज कल्याण योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, विभिन्न योजनाओं के लिए हुए आवेदन

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड लक्ष्मणपुर के ग्राम नारायणपुर में जन कल्याण शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना था। शिविर में समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, शादी अनुदान योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न सहायता योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन तथा दिव्यांग पेंशन योजना के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं में आवेदन एवं पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में शादी अनुदान योजना के लिए 3, विधवा पेंशन के लिए 3, पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान के लिए 2, दिव्यांग पेंशन के लिए 1 तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए 2 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 11 लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान खुशबू देवी के प्रतिनिधि शैलेश कुमार सहित जय प्रकाश, माता प्रसाद, जगत बहादुर यादव, तीर्थराज सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा सोशल सेक्टर से जुड़े विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी भाग लेकर योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना