EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

योग सप्ताह के तहत माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित हुआ योग कार्यक्रम, ‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम पर दिया गया स्वास्थ्य का संदेश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 54
    20 Jun 2026 19:46 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में योग सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को ‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम पर विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीणा (आईएएस) तथा जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के निर्देशों के क्रम में किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव, प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह एवं अंकित पाण्डेय के निर्देशन में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष केदार नाथ सिंह सहित प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला एवं विनोद कुमार के संयोजन में विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने छात्रों को नियमित योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। ‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम के माध्यम से स्वस्थ और सक्रिय जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया गया। इसी क्रम में स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज रानीगंज, अबुल कलाम इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ तथा महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज महादेवनगर में भी संबंधित प्रधानाचार्यों के निर्देशन में योग सप्ताह के तहत योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग सप्ताह के आयोजन से विद्यालयों में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता का वातावरण देखने को मिला। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना