EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 76
    20 Jun 2026 19:43 PM



फोटो- जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते अधिवक्ता

फास्ट न्यूज इंडिया लालगंज, प्रतापगढ़। जिलास्तरीय समाधान दिवस में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी व महामंत्री शिवरंजन यादव की संयुक्त अगुवाई में अधिवक्ताओं ने विभिन्न समस्याओ को लेकर डीएम को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के जरिए अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर मे होने वाले जलभराव, शौचालय की साफ सफाई के साथ ही पार्किंग, लालगंज चौक पर अतिक्रमण, विभिन्न लंबित पत्रावलियों के निस्तारण आदि की समस्याओ पर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया। जिलाधिकारी ने समस्याओ के निस्तारण का अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद, संतोष मिश्र, विनय शुक्ल, आलोक शुक्ल, शिवेन्द्र तिवारी, विवेक शुक्ल, मनोज शुक्ल, भानु प्रताप सिंह, सत्येन्द्र सिंह, विकास ओझा, शिवाकांत शुक्ल, प्रवीण शुक्ल, अमरनाथ यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना