EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

योग को जन-जन तक पहुंचाने में पुरातन छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रो. पूनम टंडन
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    20 Jun 2026 18:39 PM



 

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि पुरातन छात्र विश्वविद्यालय परिवार का अभिन्न अंग हैं। वह योग को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर समाज में स्वास्थ्य एवं सकारात्मकता के संदेशवाहक बन सकते हैं।

कुलपति शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित द्विसाप्ताहिक योग कार्यक्रम श्रृंखला के तहत पुरातन छात्रों के साथ आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने पुरातन छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि योग को बढ़ावा देना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इसे केवल संस्थान तक सीमित न रखकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए, जिससे स्वस्थ, जागरूक एवं संतुलित समाज का निर्माण हो सके
कार्यक्रम में पुरातन छात्र परिषद के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक डॉ. अमित उपाध्याय ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने पूर्व छात्रों से संवाद करने के निरंतर उपाय करता रहेगा। इस दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. विनीता पाठक, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. कुशल नाथ मिश्र, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. के. सुनीता, डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद समेत बड़ी संख्या में पुरातन छात्रों ने योगाभ्यास किया। योगाचार्य विनय मल्ल ने योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना