EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

युवक की हत्या के बाद बवाल, भीड़ ने पोस्टमार्टम हाउस की खिड़कियों के शीशे तोड़े, पत्नी ने रखी ये शर्त
  • 151188511 - FULMATI 23 44
    20 Jun 2026 18:35 PM



 

संतकबीरनगर के बखिरा क्षेत्र के बभनी चौराहे पर बृहस्पतिवार रात हुई आनंद की हत्या के बाद शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग करते हुए लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए और खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग को जाम कर दिया गया। हत्याकांड में तीन नामजद समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के एलान के बाद लोग शांत हुए।

बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे कोलकी चमरसन निवासी आनंद पुत्र इंद्रेश की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्या से भीड़ भड़क गई और पड़ोस के गांव कुसम्हा माफी में आरोपी नासिर के घर में आग लगा दी। मामला दो समुदायों का होने की वजह से माहौल तनावपूर्ण हो गया।
 इसबीच रात में ही आसपास के जिलों से फोर्स बुलाकर स्थिति को संभालने में पुलिस प्रशासन जुटा रहा। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे भीम आर्मी के कार्यकर्ता और कई लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
 कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस के अंदर जाने का प्रयास करने लगे। इसपर वहां मौजूद पुलिस से नोकझोंक होने लगी। इस दौरान खलीलाबाद मेंहदावल मार्ग को भी जाम कर दिया गया। इससे
करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
हंगामे की सूचना पर वहां डीएम, एसपी, एडीएम व एएसपी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने लोगों को समझा बुझाकर वहां से हटाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस निगरानी में आमी नदी के गोनहा घाट पर शव को दफना दिया गया।
 इनके विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने कुसम्हा माफी के नासिर, निरहू और जिवधरा के जैगम तथा एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। । दोनों ही गांवों में शांति व्यवस्था बहाल है। पीड़ित परिवार को शासन की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। आलोक कुमार, डीएम
आनंद की पत्नी ने कहा-जान के बदले जान चाहिए
आनंद की पत्नी मीना ने कहा कि मुझे जान के बदले जान चाहिए । प्रशासन कारवाई करे। मीना ने कहा कि आरोपी ने छेड़खानी के विरोध पर पति की हत्या की। मीना की दो बेटियां अनन्या तीन साल और आराध्या छह माह की है।
 उधर प्रशासन ने गोनहा घाट पर शव के अंतिम संस्कार के लिए पहले से तैयारी कर ली थी। पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से शव गोनहा घाट पर दिन में लगभग तीन बजे के आसपास पहुंच गया। जहां एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार और सीओ सर्वदवन सिंह की देखरेख में शव को जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर दफना दिया गया। घाट पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था केलिए काफी पुलिस तैनात रही। पोस्टमार्टम हाउस पर बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर धर्मदेव प्रियदर्शी, भीम आर्मी के सोनू कुमार और विहिप जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी पहुंचे। इन नेताओं ने घटना की निंदा की और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
 आनंद और नासिर में थी दोस्ती छेड़खानी के विरोध पर ली जान
ग्रामीणों की मानें तो हत्या आरोपी नासिर व मृतक आनंद में काफी गहरी दोस्ती थी। दोनों पहले अक्सर साथ-साथ देखे जाते थे। लोगों के मुताबिक आरोपी नासिर छह जून को शादी में कोलकी चमरसन गया था। जहां उसने एक लड़की के साथ छेड़खानी कर दी। इससे नाराज आनंद ने नासिर की पिटाई कर दी। तभी से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी का किसी लड़की से संबंध था, जिसको लेकर विवाद होना बताया गया। इसके बाद आरोपी नासिर ने अपनी बेइज्जती का बदला आनंद की हत्या करके लिया।
आरोपी ने पहले ही दी थी हत्या की धमकी
बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर आनंद की गला रेत कर की गई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं इसमें पुलिस तथा खुफिया तंत्र की लापरवाह भी बनी रही। मृतक के भाई रोहित की मानें तो वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी नासिर पहले ही धमकी दे चुका था कि बभनी चौराहे पर तुम्हारे भाई के साथ ऐसी वारदात करूंगा कि पूरा चौराहा दहल जाएगा और मेरा दबदबा कायम होगा। बृहस्पतिवार को देर शाम आनंद चौराहे पर अपने भाई के साथ सामान की खरीदारी करने आया। इसी दौरान अपने चाचा के सैलून की दुकान पर बैठे आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना