EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्रीनिम्बार्क सेवा सदन में अष्ट-दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 21 जून से
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    20 Jun 2026 17:46 PM



वृन्दावन। रमणरेती-परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीनिम्बार्क सेवा सदन/श्रीसर्वेश्वर गीता मन्दिर में ठाकुरजी का अष्ट-दिवसीय दिव्य व भव्य पाटोत्सव (प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, अष्टोत्तरशत 108 श्रीमद्भागवत कथा परायण एवं पंच कुंडीय यज्ञ) दिनांक 21 से 28 जून पर्यन्त विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यन्त श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।

जानकारी देते हुए प्रख्यात साहित्यकार "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि श्रीमज्जगद्गुरू निंबार्काचार्य पीठाधीश्वर स्वभूराम द्वाराचार्य श्रीराधामोहन शरण देवाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ 21 जून को प्रातः 07 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।तत्पश्चात पूर्वाह्न 10 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य प्राण-प्रतिष्ठा पूजन प्रारम्भ होगा।साथ ही पोथी पूजन व ब्राह्मण वरण वितरित किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि महोत्सव पर्यंत नित्य अपराह्न 03 से 06 बजे तक व्यासपीठ से श्रीमज्जगद्गुरू निंबार्काचार्य पीठाधीश्वर स्वभूराम द्वाराचार्य श्रीराधामोहन शरण देवाचार्य महाराज अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसास्वादन कराएंगे।इससे पूर्व प्रातः 07 से 12 बजे तक "याज्ञिक रत्न" आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के आचार्यत्व में पंच कुंडीय महायज्ञ एवं 108 श्रीमद्भागवत मूल पाठ होंगे। इसके अलावा 26 व 27 जून को प्रातः 10 से 12 बजे तक वृहद सन्त-विद्वत सम्मेलन आयोजित होगा।जिसमें कई प्रख्यात संत, विद्वान एवं धर्माचार्य आदि भाग लेंगे।

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत समाज गायन, रासलीला, भजन संध्या, हरिनाम संकीर्तन, महंतों का सम्मान, छप्पन भोग, फूल बंगला व नित्य संत-ब्रजवासी-वैष्णव सेवा आदि के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।महोत्सव का समापन 28 जून को प्रातः 10 बजे से आयोजित होने वाले वृहद भंडारे के साथ होगा।

श्रीमहंत सनत कुमार शरण महाराज ने सभी भक्त-श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना