EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ तहसील प्रांगण में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 45 65
    20 Jun 2026 17:13 PM



 

खेरागढ़ तहसील परिसर खेरागढ़ में शनिवार, 20 जून 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ऋषि राव ने की। इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कुल 61 शिकायत है प्राप्त हुई 4 (चार) शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका

समाधान दिवस में क्षेत्र से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्राप्त शिकायतों में अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जिनमें भूमि विवाद, पैमाइश, नामांतरण, कब्जा तथा अन्य राजस्व संबंधी प्रकरण शामिल थे।

उपजिलाधिकारी ऋषि राव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग की टीम सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराई गई।

संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिससे लोगों ने अपनी शिकायतें एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे।  रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना