EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु मां बेल्हा देवी धाम में योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 65
    19 Jun 2026 19:36 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। आगामी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के उद्देश्य से मां बेल्हा देवी मंदिर धाम परिसर में योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संयुक्त संयोजन लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष, गौरव, शक्ति एवं अवध द्वारा किया गया।कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के लाभों की जानकारी दी। आयोजन में तरुण चेतना संस्थान के अध्यक्ष मो. नसीम का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन कुशवाहा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन में सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लायंस क्लब के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में भी सहयोग की अपेक्षा जताई।कार्यक्रम में लायंस क्लब गौरव के डॉ. पीयूष कांत शर्मा एवं शिशिर खरे तथा लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष के प्रशासक संतोष भगवन ने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। योगाभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. त्रिभुवन राम, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. सिमी गुप्ता, डॉ. आकांक्षा पाण्डेय, डॉ. ब्रह्मानंद, अशोक पाण्डेय, राजेश मिश्रा, राकेश कुशवाहा, सचिन श्रीवास्तव, पंकज सिंह, देवाशीष, रमेश पटेल, पूनम तिवारी, वंदिता सिंह, सुनीता सिंह एवं चेतना मिश्रा सहित आयुष विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में आरबी सिंह, अशोक प्रताप सिंह, डॉ. श्याम शंकर शुक्ल, राजेश बहादुर पाल, दिनेश प्रताप सिंह, हरिशंकर सिंह ‘हैप्पी’, संतोष पाण्डेय, पिंकी दयाल, अनीता पाण्डेय, सोनी पाण्डेय, अंजू तिवारी, कृष्णानन्द त्रिपाठी, अजय पाण्डेय, रणविजय सिंह, राजेश पाण्डेय, राम लखन सिंह, सरिता पाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, बेल्हा देवी मंदिर के सहयोगी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188763

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना