यात्री के खुलासे से महकमे में मची खलबली
पीड़ित ने शिकायत्री पत्र देकर स्टैंड संचालक और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के वाहन स्टैंड में जमा किए गए वाहनों को चोरी चुपके चलाया जा रहा है। काम खत्म होने के बाद वाहन को फिर से स्टैंड में जमा कर दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला यात्री की शिकायत के बाद उजागर हुआ है। जिससे हड़कंप मच गया है। लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। पूरे चंदू गोबरी लोहांगपट्टी के रहने वाले अजय कुमार ट्रेन पकड़ कर बनारस गए थे। उन्होंने अपनी बाइक रेलवे स्टैंड में जमा कर दी थी। जमा करते समय स्टैंड वालों ने यह कहकर चाभी उनसे ले ली कि बाइक को इधर उधर करना पड़ता है। अजय का आरोप है कि जब वह लौटे और बाइक निकालने लगे तो देखा कि बाइक को 18 किलोमीटर अतिरिक्त चली थी।उनका कहना था कि जमा करते समय उन्होंने उसके मीटर की फोटो खींची थी। जब मिलान किया गया तो 18 किलोमीटर का अंतर आया। उन्होंने जब इस बारे स्टैंड के स्टाफ से पूछा तो उन लोगों ने गाली गलौज किया। अभद्रता की। मार पीट पर उतारू हो गए। अजय ने इसकी शिकायत स्टेशन मास्टर दफ्तर में लिखित रूप से की है। इस बारे में स्टेशन मैनेजर जेपी ने बताया कि मामला सीनियर डीसीएम लखनऊ को अवगत करा दिया गया है। जांच हो रही है।
अपराध करना होगा आसान
अगर इसी तरह से स्टैंड वाले चोरी चुपके बाइक चलाते रहे तो इसका उपयोग अपराध करने में भी हो सकता है। इसमें कोई शंका नहीं है। फिर बाइक को वाहन में खड़ी कर देंगे। अगर वारदात हुई तो फंसेगा बेचारा बाइक मालिक। लोगों का कहना है कि इस पर अंकुश लगना चाहिए।
चाभी लेने का नियम नहीं है
स्टेशन मैनेजर का कहना है कि बाइक जमा करने वाले से चाभी लेने का कोई नियम नहीं है। अगर लोग सुविधा के लिए दे भी देते हैं तो इस तरह का कृत्य नहीं होना चाहिए। जो हुआ गलत हुआ है। उधर अजय का आरोप है कि 18 किलोमीटर बाइक चली है। अगर उसका इस्तेमाल किसी आपराधिक वारदात में किया गया होगा तो उसे डर कि वह कहीं फंस न जाए। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
