-
- नियाजी जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद सेवा कार्य
- इमाम हुसैन की याद में राहगीरों को पिलाया गया शरबत
- कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिमाम खान, उमर खान, अरबाज खान तथा अन्य कमेटी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाया। मोहर्रम के पवित्र अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिमाम खान, उमर खान, अरबाज खान तथा अन्य कमेटी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाया। मोहर्रम के पवित्र अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों
गोंडा के खोराशा नियाजी मोहल्ले स्थित नियाजी जामा मस्जिद में तीन मोहर्रम के अवसर पर विशेष शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जुमे की नमाज के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को शरबत पिलाया गया।
कार्यक्रम इमाम हुसैन की याद और उनके बलिदान को समर्पित था। आयोजन का उद्देश्य लोगों के बीच प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना का संदेश देना रहा।
कमेटी सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने मिलकर राहगीरों, नमाजियों और आम लोगों को शरबत वितरित किया। इस दौरान क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिमाम खान, उमर खान, अरबाज खान तथा अन्य कमेटी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाया। मोहर्रम के पवित्र अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाली पहल बताया। देखें सैफ अली खान की रिपोर्ट

20260619152703381623310.mp4
20260619152736591657280.mp4
20260619152804724260713.mp4
20260619152836619477400.mp4