सामवेद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल, वृन्दावन में आयोजित 11 यू०पी० बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-40) के षष्ठ दिवस पर विभिन्न सैन्य एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रातःकालीन सत्र में पीटी ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण तथा टीएससी कैडेटों को मानचित्र अध्ययन एवं टेंट लगाने का अभ्यास कराया गया।
विशेष व्याख्यान में पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा तथा नशीली दवाओं से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति कैडेटों को जागरूक किया गया। प्रशिक्षण अधिकारी हुकुम सिंह ने नागरिक कर्तव्यों, स्वच्छता, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।
सायंकालीन सत्र में टेंट पिचिंग, जीपी-3 प्रशिक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रस्साकशी, निबंध तथा लाइन एरिया प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैंप एडजुटेंट कैप्टन गोविंद, कैंप क्वार्टर मास्टर लेफ्टिनेंट राज कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी हुकुम सिंह, मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक सहित समस्त जेसीओ एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853


