EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थाना सैया पुलिस एवं एस ओ जी पश्चिमी जोन संयुक्त टीम की पुलिस को बड़ी सफलता
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 34 54
    18 Jun 2026 18:55 PM



 आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में थाना सैंया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की छह ईको गाड़ियां बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार थाना सैंया क्षेत्र के एक गांव से 5 जून 2026 की रात अज्ञात चोरों द्वारा एक ईको वाहन चोरी कर लिया गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सैंया पुलिस, डीसीपी वेस्ट की टीम एवं एसओजी की संयुक्त टीम को खुलासे के लिए लगाया गया। टीमों ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार सुरागरसी की।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। पड़ताल में सामने आया कि पिछले एक वर्ष के दौरान जनपद आगरा के विभिन्न थाना क्षेत्रों से तीन ईको वाहनों की चोरी की घटनाएं हुई थीं। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह तक पहुंच बनाई।

डीसीपी वेस्ट ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो विभिन्न जनपदों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह चोरी की ईको गाड़ियां बरामद की हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके विरुद्ध विभिन्न थानों में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी अहम जानकारियां मिलने की संभावना है।

पुलिस आयुक्त ने खुलासा करने वाली संयुक्त टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बरामद वाहनों के संबंध में विधिक कार्रवाई कर रही है तथा आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
 



Subscriber

188762

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना