EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    18 Jun 2026 18:48 PM




अलीराजपुर, 18 जून। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम ने की।
बैठक में श्रीमती गौतम ने बताया कि जिला मुख्यालय स्तरीय मुख्य योग कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6 बजे खेल परिसर अलीराजपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि योग दिवस आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी), जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, एनसीसी प्रभारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ), विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं योग समूहों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर 



Subscriber

188762

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना