- हसनपुर में तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर का समापन, 542 मामलों का मौके पर निस्तारण
- समस्तीपुर: जन कल्याण शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
- 583 आवेदन प्राप्त, 542 का निपटारा; हसनपुर शिविर में सरकारी योजनाओं का मिला लाभ
- राशन कार्ड, जॉब कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र का हुआ वितरण, लाभार्थियों में खुशी
- ग्रामीणों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत देने की पहल, बीडीओ ने बताई उपलब्धियां
- हसनपुर प्रखंड में जनसेवा शिविर संपन्न, अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दिया भरोसा
बिहार के समस्तीपुर जिला के हसनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोज़ित तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया था। इसमें कुल तीन दिवसीय शिविर में ग्रामीणों की 583 आवेदन प्राप्त हुआ वही 542 लंबित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, पेंडिंग 41 आवेदन रहा,समापन समारोह का उद्धाटन बीडीओ मनोज कुमार व सीओ पुष्प लता और बीपीआरओ कुणला कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उ्देश्य ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाकर उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान उपलब्ध कराना है। शिविर के दौरान पूर्व में प्राप्त आवेदनों के आधार पर लाभार्थियों के बीच राशन कार्ड, जॉब कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और जीविका सहित विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज वितरित किए गए। दस्तावेज मिलने के बाद लाभार्थियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे,और यह सहयोग शिविर इसी दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित किया जाएगा, ताकि कोई भी जरूरत मंद सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। कार्यक्रम में 20 सूत्री अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अरविन्द कुमार,बीईओ संगीता मिश्रा ,बीपीएम, मुखिया शिवचंद्र यादव सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मी मौजूद रहे। देखे समस्तीपुर से दिनेश पासवान की रिपोट

20260618174814099537212.mp4
20260618174845921850276.mp4
20260618175055281821281.mp4