- स्मैक कारोबार का विरोध करना पड़ा भारी, युवक पर फायरिंग कर किया घायल
- ऊधमसिंहनगर के रमपुराकाज़ी में गोलीकांड से दहशत, पुलिस जांच में जुटी
- नशे के कारोबार के विरोध पर चली गोलियां, ग्रामीणों में आक्रोश
- केलाखेड़ा क्षेत्र में फायरिंग की घटना, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- बाहरी लोगों पर स्मैक कारोबार का आरोप, विरोध करने पर की फायरिंग
- रमपुराकाज़ी में सनसनी: गोली लगने से व्यक्ति घायल, आरोपियों की तलाश जारी
उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर से जहाँ केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव रमपुराकाज़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कथित तौर पर गांव में बाहर से आने वाले कुछ लोगों द्वारा स्मैक का कारोबार किए जाने का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध से नाराज दबंगों ने व्यक्ति पर फायरिंग कर दी, जिससे गोली के छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। गोलियों की आवाज से ग्रामीण सहम गए और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही केलाखेड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अपने साथ चिकित्सीय परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ बाहरी लोग गांव में आकर स्मैक का कारोबार करते हैं और जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने खुलेआम फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। देखे ऊधमसिंहनगर से विक्की सिंह की रिपोट
20260618172531126616676.mp4
20260618172607723625760.mp4
20260618172637150422737.mp4
20260618172654633533511.mp4
