रूद्रपुर । सिविल लाइन स्थित गुरु अंगद देव कॉम्प्लेक्स से कंचनतारा जाने वाले मार्ग पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग तेज हो गई है। हाल ही में इसी स्थान पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र फुट ओवर ब्रिज बनाने तथा निर्माण कार्य पूरा होने तक अस्थायी रूप से कट खोलने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि नैनीताल रोड पर शिशु मंदिर इंटर कॉलेज मोड़ के समीप प्रतिदिन हजारों लोगों का पैदल आवागमन होता है। आवास विकास, जगतपुरा, मुखर्जी नगर, रविन्द्र नगर, शिवनगर, आजाद नगर, विवेक नगर, ट्रांजिट कैंप, कल्याणी व्यू, धोबीघाट सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि पहले इस स्थान पर तिराहा खुला होने के कारण लोगों को सड़क पार करने में अधिक परेशानी नहीं होती थी, लेकिन ग्रिल और लोहे के सरियों से कट बंद किए जाने के बाद लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे अधिकांश लोग जान जोखिम में डालकर सीधे सड़क पार करने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। ठुकराल ने कहा कि कुछ दिन पहले इसी स्थान पर एक महिला की दर्दनाक मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। यदि समय रहते सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में भी ऐसे हादसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को आम जनता की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की कि नैनीताल रोड स्थित शिशु मंदिर इंटर कॉलेज मोड़ पर पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए। साथ ही जब तक पुल का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक आमजन की सुविधा के लिए पूर्व की भांति अस्थायी रूप से कट खोलने की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
प्रदर्शन में चेतन मांगट, संजीव गुप्ता, संजय ठुकराल, एडवोकेट अभय सिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य सर्वेशसिंह, ग्राम प्रधान आशीष यादव, सुनील चुघ, ललित सिंह बिष्ट, सुखवंत सिंह, अशोक यादव, केरू मंडल, रामकुमार गुप्ता, आनंद शर्मा, मनोज गुप्ता, रमन विश्वास, रणजीत तिवारी, राजेश पटेल, अमर वर्मा, अभिजीत कुमार, अमित मंडल, अक्षित वाला, रामपद मंडल, गोविंद सरकार, हरिदास मंडल, जय मंडल, तपन विश्वास, सुब्रत राय, संजय चक्रवर्ती, हिम्मत राम कोली, राहुल बाला, मनजीत कर्मकार, सोनू, आकाश, हनी, सौरभ, नरेश, विमल, दीपक ठुकराल,शिवम नारंग, गुरुजोत सिंह, भगत सिंह, पार्षद परवेज़ कुरैशी, आदर्श मिश्रा, छात्र संघ अध्यक्ष रजत बिष्ट, मोहित, कुंवर पाल कोली, शिवकुमार शिबू, मोनू बेदी, धीरज गक्कड़, गेंदन कोली, आशीष श्रीवास्तव, अंकित चंद्रा,अरविंद रस्तोगी, अशोक विश्वास पूर्व प्रधान, किशोर कुमार, गेंदन कोली, आशीष श्रीवास्तव, अंकित चंद्रा,अरविंद रस्तोगी, अशोक विश्वास पूर्व प्रधान, किशोर कुमार आदि शामिल थे।
