प्रतापगढ़: मोहर्रम को लेकर सैफाबाद चौकी में शांति समिति की बैठक, पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
प्रतापगढ़। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद प्रतापगढ़ की पुलिस चौकी सैफाबाद में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया ने क्षेत्र के लोगों से भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।
इस दौरान थाना प्रभारी ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष ताजिया की अधिकतम ऊंचाई 7 फीट निर्धारित की गई है। आयोजक अधिकतम दो माइक का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही सड़क जाम न करने, शस्त्र प्रदर्शन से बचने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी प्रकार के विवाद या दंगा-फसाद की आशंका हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस हर समय लोगों की सुरक्षा के लिए मौजूद रहेगी। अराजक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह द्वारा उपस्थित लोगों के लिए ठंडे पानी और चाय की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर एसआई रियाजुद्दीन, कांस्टेबल नरेंद्र, अन्य पुलिसकर्मी, जिला पंचायत सदस्य गिरीश जायसवाल, प्रधान रमेश तिवारी, रईस खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महताब आलम, प्रधान प्रमोद सोनी, सुभाष शुक्ला, मोहम्मद आरिफ सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। देखे युसूफ खान की रिपोट

20260617211811067148024.mp4