EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, 8 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा राजेन्द्र बनवासी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    17 Jun 2026 19:49 PM



पुरानी रंजिश में युवक पर लोहे की रॉड और लाठी से किया था जानलेवा हमला, घटना में प्रयुक्त रॉड भी बरामद

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देल्हूपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की पाईपनुमा रॉड भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 9 जून 2026 की शाम थाना देल्हूपुर क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप कुमार सरोज पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोप है कि बाजार से घर लौट रहे प्रदीप कुमार को गांव के ही कुछ लोगों ने रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में प्रदीप कुमार के सिर, गर्दन और आंख में गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना देल्हूपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक शिवा प्रजापति एवं उनकी टीम ने थाना क्षेत्र के गजेहरा जंगल के पास प्रतापगढ़-प्रयागराज मार्ग पर घेराबंदी कर वांछित आरोपी राजेन्द्र प्रसाद बनवासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद इलाहाबाद क्षेत्र की ओर फरार हो गया था और बुधवार रात चुपके से अपने गांव आया था। वह प्रयागराज जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते प्रदीप कुमार पर हमला किया था। आरोपी ने बताया कि घटना के समय उसने रवि कुमार उर्फ प्रधान, किशन कुमार उर्फ वकील और यशोदा देवी के साथ मिलकर लाठी और लोहे की रॉड से मारपीट की थी। शोर सुनकर जब ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की पाईपनुमा रॉड भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार मामले में नामजद अन्य तीन आरोपियों—रवि कुमार उर्फ प्रधान, किशन कुमार उर्फ वकील और यशोदा देवी—को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188759

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना