EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सार्वजनिक पुस्तकालयों को मिलेगा सरकारी अनुदान, 20 जुलाई तक करें आवेदन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 65
    17 Jun 2026 19:34 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। राजकीय जिला पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष नसरत अली ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार की सार्वजनिक पुस्तकालयों को अनुदान योजना तथा राजा राममोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान, कोलकाता की अनुदान योजनाओं के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये प्रदेश में नगरीय, ग्रामीण, अल्पसंख्यक बाहुल्य एवं अनुसूचित जाति, जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक पुस्तकालयों को पुस्तकीय सहायता, फर्नीचर एवं संग्रहण सामग्री आदि की सहायता के रूप में अनावर्तक अनुदान हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। संबंधित जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय/राजकीय जिला पुस्तकालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 है। आवेदन पत्र का प्रारूप संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय/राजकीय जिला पुस्तकालय से प्राप्त किया जा सकता है। प्रतिष्ठान की योजनाओं हेतु आवेदन प्रतिष्ठान की वेबसाइट www.online.rrrlf.gov.in माध्यम से आन-लाईन किया जाना होगा। अंतिम तिथि तक प्राप्त समस्त आवेदन पत्र सम्यक जाँचोपरान्त संबंधित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अन्तिम तिथि तक प्राप्त समस्त आवेदन पत्र संलग्न अभिलेखों सहित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय पुस्तकालय समिति की संस्तुति सहित दिनांक 20 अगस्त 2026 तक पुस्तकालय अनुभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को उपलब्ध कराये जायेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुस्तकालय समिति गठित है, अतः सभी आवेदन पत्रों को जिला विद्यालय निरीक्षक अंतिम निर्णय हेतु इस अपनी संस्तुति सहित शासन को उपलब्ध करायेंगे। अंतिम तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188759

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना