फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के बाहर बुधवार सुबह एक मिठाई की दुकान के गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे दुकानदार और आसपास मौजूद लोग भयभीत हो गए,मिली जानकारी के अनुसार, कैथी निवासी अखिलानंद साव की मंदिर परिसर में स्थित मिठाई की दुकान के गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही कैथी चौकी प्रभारी पवन राय, पुलिसकर्मी मिथिलेश एवं अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। चौकी पर पहले से उपलब्ध अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) की मदद से पुलिस ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का सहयोग किया।आग लगने से दुकान का कुछ सामान जलकर खराब हो गया, लेकिन समय रहते आग बुझा दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि आग मंदिर परिसर या आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों तक नहीं पहुंची और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
