EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव महिदपुर विधानसभा को दी 272 करोड रुपए की विकास कार्यों की सौगात
  • 151188310 - SANJAY 0 0
    17 Jun 2026 18:05 PM



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिदपुर विधानसभा को दी 272 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
महिदपुर। Mohan Yadav द्वारा डेलनपुर स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक कलश चढ़ाकर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके पश्चात महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 272 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर 188 करोड़ रुपये लागत की महत्वपूर्ण सामा-कोटा डेम परियोजना भी प्रमुख आकर्षण रही, जिससे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा तथा जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री जी को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों से भी अवगत कराया गया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग रखी गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

151188310

महिदपुर से थाना रिपोर्टर संजय जाट कि खास खबर 



Subscriber

188791

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना