शिवपुरी जिले के खनियाधाना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गूडर में बुधवार सुबह सिलेंडर में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 14 वर्षीय बालिका जाह्नवी प्रजापति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को पहले मेडिकल कॉलेज शिवपुरी ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, कलेक्टर अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन घायलों के उपचार की लगातार निगरानी कर रहा है तथा मामले की जांच जारी है। देखे राजू जाटव की रिपोट

20260617180229157156115.mp4