जौनपुर । केराकत थाना क्षेत्र के धरौरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक 68 वर्षीय वृद्ध की कथित तौर पर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामदुलार सरोज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के दौरान आरोपियों ने रामदुलार सरोज पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और तनाव का माहौल बन गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। यह घटना केराकत थाना क्षेत्र के धरौरा गांव की है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502
