EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मरदह पुलिस ने बलात्कारी अभियुक्त संतोष यादव को मुठभेड़ में मार गिराया
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    17 Jun 2026 10:44 AM



  • गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़, पॉक्सो मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • मरदह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग के बाद आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली
  • पॉक्सो केस में फरार संतोष यादव मुठभेड़ में घायल, तमंचा और बाइक बरामद
  • यक्ष एप की मदद से वांछित आरोपी तक पहुंची पुलिस, मुठभेड़ में गिरफ्तारी
  • गाजीपुर में अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
  • मरदह थाना क्षेत्र में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, कई संगीन मामलों में वांछित था अभियुक्त

खबर गाजीपुर जिले से है । जहां जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे , अभियान के  तहत मरदह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । थाना मरदह में दर्ज पॉक्सो एवं अन्य गंभीर धाराओं के   मामले में वांछित एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया , जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है । पुलिस के अनुसार , बुधवार    को प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव अपनी टीम के साथ करहर बुजुर्ग तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थीं । इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना मरदह में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या -0149/2026 धारा 137 (2) , 64(1), 115(2), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है । सूचना  के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया । तो पुलिस के अनुसार , खुद   को घिरा देखकर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी । इसके बाद पुलिस     ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की , जिसमें अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लग गई । घायल होने के बाद उसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए , उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह भेजा गया । जिसमें गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संतोष यादव (40 वर्ष) पुत्र उमाशंकर यादव, निवासी ग्राम देवरिया, थाना जमानियां , हाल पता वयेपुर देवकली, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है । वहीं पुलिस ने   अभियुक्त के कब्जे से—एक अदद तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर दो खोखा कारतूस 315       बोर एक अपाचे मोटरसाइकिल 750 रुपये नगद बरामद किए हैं । जबकि बरामदगी के आधार पर थाना मरदह में  मुकदमा अपराध संख्या -173/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस ने बताया कि घटना के अनावरण में यक्ष एप की भी सहायता ली गई । लंबित अपराधों में पूर्व में जेल जा चुके तथा घटनास्थल के आसपास रहने वाले अपराधियों की सूची  तैयार कर गहन जांच की गई , जिसके आधार पर अभियुक्त की पहचान और गिरफ्तारी संभव हो सकी ।  पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संतोष यादव के विरुद्ध पूर्व में लूट, धोखाधड़ी एवं अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े      कई मुकदमे दर्ज हैं । इनमें कोतवाली   और नंदगंज थानों में पंजीकृत मामले भी शामिल हैं । वहीं मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव एवं थाना मरदह पुलिस टीम की महत्वपूर्ण    भूमिका रही । पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है । तथा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 

बाईट - अनुभव राजश्री ( क्षेत्राधिकारी ) कासिमाबाद गाज़ीपुर ।

20260617104216898161182.mp4

20260617104230767423205.mp4

20260617104343305788802.mp4



Subscriber

188759

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना